फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े से गला घोंटकर हत्या, सिर पर भी चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े से गला घोंटकर हत्या, सिर पर भी चोट के निशान
विज्ञापन

पलवल। गांव बघौला निवासी एक व्यक्ति की सिर पर वार कर और कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के समीप खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल से शराब व पानी बोतल और गिलास बरामद हुए हैं। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बघौला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई इमरोज खान के अनुसार गांव निवासी बुद्धिमल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 45 वर्षीय जीतमल पलवल स्थित एक लकड़ी काटने के आरे पर काम करता था और उनसे अलग रहता था। उसकी पत्नी भी कुछ दिनों से मायके गई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि सैदपुर गांव के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते के समीप खेत में जीतमल मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो जीतमल के सिर पर चोट और गले में फंदे के निशान थे। पिता का कहना है कि जीतमल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि शव के पास से शराब, पानी बोतल और दो गिलास बरामद हुए हैं। हत्या कपड़े से गला घोंटकर की गई है। घटनास्थल से सफेद रंग का कपड़ा भी बरामद हुआ है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें