फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मोबाइल चोरी किया, बैंक खाते से रुपये भी निकाले

Wed, 10 Sep 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर के रेलवे रोड स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप से धतीर गांव के पवन ने फोन चोरी कर उसमें मौजूद बैंक खाते से 37,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित गौरव कुमार, निवासी अमरपुर गांव, ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि 25 अगस्त को पवन फोन रिपेयर कराने के बहाने दुकान पर आया। मौका पाकर उसने मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी का पता चलते ही गौरव पवन के घर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। परिवार ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।
सिम ब्लॉक कराने पर पता चला कि पवन पहले ही फोन का पिन बदल चुका था और खाते से 37,500 रुपये निकाल चुका था। कई बार मांग के बावजूद न तो फोन मिला और न पैसे लौटाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें