फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा, गांव-गांव फॉगिंग और पानी की जांच शुरू

Wed, 10 Sep 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। यमुना के पानी से प्रभावित गांवों में जगह-जगह जलभराव और नमी से मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में फॉगिंग कर रही है। पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने पेयजल की जांच पर भी जोर दिया है। हैंडपंप और सप्लाई लाइनों का नियमित क्लोरीन टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दूषित पानी से किसी तरह का संक्रमण न फैले। राहत शिविरों और प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जहां डॉक्टर ग्रामीणों की जांच कर रहे हैं और दवाइयां भी दे रहे हैं।
वहीं पशुपालन विभाग ने भी पशुओं के लिए शिविर लगाए हैं, जिनमें टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि बीमारियों की रोकथाम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें