फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में फरार आरोपी एसटीएफ टीम ने किया काबू

Mon, 08 Sep 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पुलिस की एसटीएफ टीम ने होडल नेशनल हाईवे पर करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर डीजीपी हरियाणा द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ ने आरोपी को नूंह क्राइम ब्रांच के हवाले कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी की पहचान जाहुल निवासी घाटमीका, थाना पहाड़ी, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में हरियाणा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने होडल नेशनल हाईवे पर करमन बॉर्डर के पास ट्रक में उड़ीसा से नूंह मेवात ले जाए जा रहे पांच क्विंटल 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। ट्रक में गांजे को बिनोला की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उस समय नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई थी।
होडल थाना पुलिस ने नारकोटिक ब्यूरो की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद आरोपी जाहुल दो वर्षों से फरार था। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पलवल जिला एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर के नेतृत्व में टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। पलवल टीम ने आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर नूंह क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। नूंह पुलिस आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर होडल पुलिस के केस में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें