फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मजदूरी विवाद में व्यक्ति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। कानौली गांव निवासी अशोक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंगत सिंह उर्फ लालचंद को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। डीएसपी हथीन मोहिंदर वर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को अशोक ने हुकमलाल के खेत पर की गई मजदूरी का भुगतान मांगा था। इस पर हुकमलाल ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अशोक ने घटना की शिकायत गांव के सरपंच से की थी।
विज्ञापन

तीन सितंबर की शाम करीब छह बजे हुकमलाल, मंगत और बीर सिंह ने अशोक को घर से बुलाकर तालाब की तरफ ले जाकर शराब पिलाई और फिर तालाब में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
अशोक के शव का पोस्टमार्टम चार सितंबर को पलवल सरकारी अस्पताल में कराया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने नशे में हुई कहासुनी की रंजिश के कारण हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका सामने लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें