होडल। थाना अंतर्गत कॉलोनी में सौतेले चाचा द्वारा अपनी भतीजी को भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने लापता युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लापता चाचा-भतीजी की तलाश शुरू कर दी है। शहर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में नौकरानी का काम करती हैं। जबकि उसके पति चिनाई का काम करते हैं। 17 दिसंबर को सुबह दस बजे उसकी 19 वर्षीय बेटी अपने सौतेले चाचा सोनू के साथ यूपी के छाता के पैतृक गांव गई हुई थी। करीब 2 घंटे बाद उसका सौतेला देवर घर वापस आया और उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि उसकी बेटी गांव गढ़ी से लापता हो गई हैं। 19 दिसंबर को जब गांव पहुंचे तो वहां परिजनों ने बताया कि सोनू भी 19 दिसंबर से लापता है। संवाद