फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नगीना-करहेड़ा मार्ग पर गंदा पानी जमा, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से आ रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बे में सफाई व्यवस्था और जल निकासी की बदहाल स्थिति के चलते नगीना-करहेड़ा मुख्य मार्ग पर बिना बारिश के ही गंदा पानी जमा हो रहा है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और निकासी की उचित व्यवस्था के अभाव में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह प्रमुख मार्ग करीब 12 गांवों को नगीना कस्बे से जोड़ता है। सड़क पर दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। इसी मार्ग पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बगीची मंदिर, अस्थल मंदिर, मस्जिद और धर्मशाला जैसे महत्वपूर्ण संस्थान व धार्मिक स्थल भी स्थित हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के पास जलभराव के कारण छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाइयां हो रही हैं। अभिभावकों को बच्चों को गोद में उठाकर गंदे पानी से निकालना पड़ रहा है। जमा पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से नालियों की तत्काल सफाई तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट

मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। नालों की सफाई और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द कराया जाएगा। - विशाल आजाद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें