संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और दो अन्य पर सहयोग व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बहीन पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामला नूंह जिले के पिनगवां थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। बहीन थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता पति और एक रिश्तेदार के साथ नूंह के एक गांव में दवा लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके पति को गाड़ी से उतार दिया और विवाहिता को पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच और आगामी कार्रवाई पिनगवां थाना पुलिस करेगी।