फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई में एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आईटीआई में शुक्रवार को विद्यार्थियों और स्टाफ को एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञ उम्मेद सिंह ने एचआईवी के कारणों, फैलने के तरीकों और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और सतर्कता अपनाकर एड्स से बचा जा सकता है। जानकारी ही बचाव है का संदेश उन्होंने विद्यार्थियों को दिया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन उदय सिंह और संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के बाद छात्रों और स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में करीब 350 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें