फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन मोड़ के पास नाले में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की जान बची, लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के हथीन मोड़ के पास बुधवार देररात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में दो लोग थे। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक जान बचाकर बाहर निकल आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह के अनुसार, गेलपुर गांव निवासी तेजवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। उनके आगे गांव का ही नरेंद्र पुत्र हरिकिशन स्कॉर्पियो चला रहा था। स्कॉर्पियो में तेजवीर का छोटा भाई कुलदीप सिंह भी था। हथीन मोड़ के पास तेज रफ्तार में कट मारते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक नरेंद्र किसी तरह नाले से बाहर निकल आया। तेजवीर ने राहगीरों की मदद से स्कॉर्पियो का पिछला शीशा तोड़कर कुलदीप को बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेजवीर ने आरोप लगाया कि नरेंद्र की तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने उसकी शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि स्कॉर्पियो नाले में गिर गई है और उनके भाई की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गेलपुर निवासी कुलदीप की उम्र 38 वर्ष थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।


हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें