संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत एनएच-44 पर पुलिस लाइन के पास सड़क और सर्विस लेन पर बने अवैध बूथ और केबिन हटाए गए।ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि एनएच-44 सर्विस लेन पर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी। सर्विस लेन पर बने अवैध बूथों और रोड साइड केबिनों के चलते वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी।
समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाकर सर्विस लेन पर बने अवैध बूथ, सड़क किनारे रखे गए केबिन और अन्य अतिक्रमण हटवाए गए हैं। इससे सर्विस लेन पर यातायात पहले की तुलना में अधिक सुचारु हो गया है तथा लोगों को जाम से राहत मिलेगी।