फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विशेष समुदाय के दूध विक्रेता से की मारपीट

Sat, 19 Aug 2023 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। नूंह शहर में 31 जुलाई को शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अभी भी तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। तावडू क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। उपमंडल के गांव मोहम्मदपुर अहिर में रास्ता रोक एक दूध विक्रेता के साथ दंगाई लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की हालत गंभीर बताई गई है, उसकी आंख में चोट लगी है। घायल दिल्ली अस्पताल में उपचाराधीन है। परिजनों की ओर से अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
पीड़ित का चचेरे भाई अधिवक्ता मुबारक ने बताया कि कलियाकी तावडू निवासी शौकीन दूध विक्रेता है। वह गुरुग्राम में दूध की आपूर्ति करता है।शुक्रवार देर शाम को शौकीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहा था। रात दस बजे के करीब गांव मोहम्मदपुर अहीर की सीमा में पहुंचा तो पांच-छह बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। समुदाय विशेष के नाम से गाली गलौच शुरू कर दी, विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो कुछ लोग पहुंच गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल शौकीन ने हिम्मत जुटाकर चलने की कोशिश की लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से पहचान हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से घायल को तावडू सीएचसी में लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए नूंह में नलहड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का दावा है की शौकीन की आंख में चोट लगी है और दिखाई देना बंद हो गया है, फिलहाल दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है। मारपीट करने वाले दो लोगों की उन्होंने पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध विक्रेता के साथ मारपीट मामले में सदर थाना प्रभारी हुकुम सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। रुपयों का लेनदेन का विवाद की बात भी सामने आई है। शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें