फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट टीम का सरपंचों ने किया विरोध

Tue, 23 Aug 2016 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
पंचायत पद
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा पंचायत राज के विकास कार्याें में ग्रामीण स्तर पर सोशल ऑडिट के लिए बनाई जा रही निगरानी समितियों का हथीन के सरपंचों ने विरोध किया है। इस मुद्दे को लेकर हथीन के कई गांवों के सरपंचों ने ब्लॉक ऑफिस में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बहीन के सरपंच श्याम सिंह ने की। 
विज्ञापन


सरपंचों ने एक स्वर से कहा कि सरकार का यह कदम सरपंचों के कामकाज में सीधा-सीधा हस्तक्षेप है। निगरानी समितियों से मतभेद उभरेंगे और विकास कार्य प्रभावित होंगे। इसके अलावा सरपंचों ने बीडीपीओ द्वारा आए दिन किए जा रहे सचिवों के तबादलों पर भी नाराजगी जाहिर की है। 

सरपंचों ने मंाग की है कि बीडीपीओ को सप्ताह में दो दिन हथीन ब्लॉक मुख्यालय पर रहकर सरपंचों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश होने चाहिए। इस बारे में सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने हथीन के एसडीएम सतेंद्र सिवाच को लिखित ज्ञापन भी दिया। उपस्थित सरपंचों ने रूपडाका के मोहम्मद हुसैन, खिल्लूका के ताराचंद, गुराकसर के मोहम्मद खान, छांयसा की सुनीता, मठेपुर की सीमा, मानपुर की मिथलेश, खेड़ली जीता के गोपाल, खाईका के इकबाल, अंधोप के नरेश एवं भीमसीका के राजेंद्र ने भी सरपंचों की मांगों पर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें