हरियाणा चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में पानीपत में हुई तीन दिवसीय 21वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शहर की स्नेहा विजयी रही।
स्नेहा गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। एसोसिएशन के सचिव गौरव छाबरा ने बताया कि 20 से 22 मई तक पानीपत के आर्य गर्ल्स स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इसमें आयु वर्ग 9, 13 व 17 में 16 जिलों के 338 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। कोच एवं अध्यक्ष सौरभ तनेजा की अगुवाई में टैगोर स्कूल से स्नेहा रॉय और साक्षी चौहान, गोलाया स्कूल के शिवम अग्रवाल, निशांत स्कूल के गौरव किशोर व आयुष आर्य, डीएवी स्कूल के शिव मरेजा सहित टॉप 15 खिलाड़ी गए थे।
इसमें 13 वर्ष आयु वर्ग में स्नेहा रॉय ने अंबाला की श्रेया रंजन को आखिरी मैच में हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उनके अनुसार स्नेहा गुजरात में 22 से 30 जुलाई तक होने वाली रार्ष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।