हथीन। एंटी-नारकोटिक सेल ने स्मैक तस्करी के सोर्स आरोपी यूसुपा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले मुख्य तस्कर जुबेर निवासी कपूरवास, जिला नूंह को 12.98 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
एंटी-नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि छह जुलाई 2025 को एएसआई सिराजुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने थाना उटावड़ क्षेत्र के उटावड़-हथीन रोड पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार तस्कर जुबेर को पकड़ा था। आरोपी से 12.98 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान इस तस्करी में जुड़े सोर्स आरोपी की पहचान गांव गुराकसर निवासी यूसुपा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने यूसुपा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संंवाद