फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रांसपोर्ट कंपनी से माल सहित पिकअप चोरी

Fri, 12 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के बामनीखेड़ा गांव में मंगलवार देर रात ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय के बाहर लाखों रुपये के माल से भरी पिकअप चोरी हो गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
गांव निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुरेश लॉजिस्टिक्स एंड टैप्सी नामक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है जिसमें करीब 60 गाड़ियां पंजीकृत हैं। उसकी पिकअप में औरंगाबाद से 6.21 लाख रुपये का सामान लोड कर चालक राजेश और परिचालक सुभाष रात करीब पौने एक बजे कंपनी के कार्यालय पहुंचे। दोनों ने गाड़ी को दफ्तर के बाहर सर्विस रोड पर खड़ा किया और अंदर सो गए। सुबह करीब 3:30 बजे जब वे गाड़ी लेने पहुंचे तो वाहन गायब था।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि करीब 2:42 बजे बाइक पर सवार दो चोर आए और पिकअप को माल सहित चोरी कर ले गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई लेकिन काफी तलाश के बावजूद गाड़ी और चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी और आसपास के इलाके की जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें