फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच समेत छह दबे, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
– तीन की हालत गंभीर, पेट्रोल पंप की दीवार ढहने पर हुआ हादसा, पेट्रोल पंप मालिक पर केस दर्ज
विज्ञापन

सचिन कुमार
पलवल। गांव सोफ्ता में बुधवार रात एक पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग समेत छह दब गए। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा है। परिजन सदमे में हैं। मृतकों के परिजनों ने न सिर्फ पेट्रोल पंप मालिक की लापरवाही पर सवाल उठाए, बल्कि बीके अस्पताल की संवेदनहीनता पर भी रोष जताया है।

जलभराव के कारण बदला था रास्ता
परिवार के सदस्य जगदीश ने बताया कि ये लोग दूसरे रास्ते से रोजाना फैक्टरी जाते थे। लेकिन बुधवार को हुई तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया। मजबूरी में उन्होंने पेट्रोल पंप के पीछे से होकर जाना पड़ा और हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन


बिना बीम-पिलर की दीवार बनी मौत की वजह
घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जो दीवार गिरी, उसमें न तो बीम था और न ही पिलर। जगदीश के अनुसार, यह दीवार करीब 9 फीट ऊंची और 100 फीट लंबी थी, लेकिन महज ईंटों से जोड़कर खड़ी कर दी गई थी। दीवार के पीछे बारिश का पानी जमा था, जिससे जमीन धंस गई और अचानक पूरी दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि बिना बीम-पिलर की दीवार का निर्माण कैसे हुआ। प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

बीके अस्पताल से बिना प्राथमिक उपचार के किया रेफर
हादसे के तुरंत बाद घायल परिजन बीके अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें उम्मीद थी कि जान बचाने के लिए डॉक्टर हरसंभव प्रयास करेंगे। लेकिन जगदीश का आरोप है कि अस्पताल ने न तो प्राथमिक उपचार किया, न जांच, न पट्टी। सीधे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा, जहां से उम्मीद थी, वहीं से सबसे पहले मुंह फेर लिया गया।
विज्ञापन

मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अश्विनी कुमार, गदपुरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें