फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में सिंगल विंडो की सुविधा शुरू 

Thu, 26 May 2016 04:11 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एकल खिड़की की सुविधा शुरू की जा रही है। जिसके तहत अस्पताल में आने वाले बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी प्रकार की जांच तक एक ही कक्ष में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



योजना का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो जाएगा। लेकिन अस्पतालों में संसाधनों की कमी के चलते इस योजना के फलीभूत होने पर सवालिया निशान लग रहे हैं। 
बुजुर्गों को अस्पतालों में आने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एकल कक्ष की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे।


जिसके तहत रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्टर के परामर्श तथा सभी प्रकार की जांच के लिए एक ही कक्ष में सुविधाएं देने की बात कही गई है। सिविल अस्पताल में एक्सरे कक्ष के समीप बरामदे में पार्टिशन कर इस के लिए तैयार किया जा रहा है। 


इस कक्ष में एक एमडी डॉक्टर, स्टॉफ नर्स व जांच के लिए लैब सहायक की ड्यूटी लगाई जा रही है। 58 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रकार के रोगियों की जांच उसी कक्ष में की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि यदि अन्य रोगों से ग्रस्त लोग उस कक्ष में आएंगे तो क्या वरिष्ठ नागरिकों को अपनी जांच के लिए भटकना नहीं होगा। 
विज्ञापन

 
-प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशों को तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजना को शुरू किया जाएगा। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को कर दिया जाएगा। जिसके तहत बुजुर्गों को यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन



बुजुर्गो की सुविधा के लिए उस कक्ष में मैडीसन विशेषज्ञ डॉ. राहुल को नियुक्त किया गया है। इसके अवाला संबंधित स्टॉफ की भी नियुक्ति की जा रही है। 
-डॉ. बीर सिंह सहरावत, एसएमओ। 
              
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें