फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आगरा चौक बाजार पर अतिक्रमण और जाम से दुकानदार परेशान

Wed, 03 Sep 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर के सबसे व्यस्त आगरा चौक पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित ट्रैफिक और बार-बार लगने वाले जाम ने दुकानदारों की आजीविका पर बुरा असर डाला है। मार्केट परिचर्चा के दौरान दुकानदारों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि फुटपाथों पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा और अनियोजित पार्किंग के कारण रोजाना जाम लग रहा है। इससे ग्राहक गाड़ी रोककर खरीदारी करने से कतराते हैं जिससे दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग के कारण ट्रैफिक व्यवस्था और बिगड़ रही है। कई बार ग्राहक जाम देखकर दुकानों तक पहुंचने के बजाय वापस लौट जाते हैं। फुटपाथों पर अतिक्रमण के चलते पैदल यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, चौक के आसपास शौचालय की कोई व्यवस्था न होने से दुकानदारों, कर्मचारियों और ग्राहकों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है।

दुकानदारों ने नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि आगरा चौक पर अतिक्रमण हटाया जाए, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए स्थान निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही, पार्किंग और शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


ट्रैफिक की नियमित निगरानी और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए निर्धारित स्थान से जाम की समस्या कम हो सकती है। –अक्षय ठाकुर, दुकानदार

प्रशासन को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। –विनय मंगला, दुकानदार

बाजार में शौचालय की व्यवस्था हो ताकि ग्राहक और दुकानदार खुले में शौच के लिए मजबूर न हों। –जितेंद्र कुमार, दुकानदार

फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए ताकि ग्राहक बिना परेशानी दुकानों तक पहुंच सकें। –महेंद्र, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें