हथीन। गांव मनकाकी में आधी रात में कच्छा बनियान पहने चोर घरों में घुस गए और सात मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात और चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
सुबह लोगों को चोरी का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरों का विचरण स्पष्ट दिखाई दिया। ग्रामीणों ने एक चोर की पहचान कर ली, जो उटावड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। फिलहाल प्रकरण को पंचायत स्तर पर सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।