फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फंदा लगाकर दुकानदार ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
28पीएएलपी1- पलवल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - संवाद
विज्ञापन

28पीएएलपी2- मृतक मनोज गोला का फाइल फोटो।
आगरा का रहने वाला था दुकानदार, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग स्थित एक होटल में रुके व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आगरा निवासी दुकानदार के रूप में हुई है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुडा चौक के समीप एक होटल के कमरे में रुके एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव के पास से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान यूपी के आगरा निवासी मनोज गोला के रूप में हुई। मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें मामले की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मनोज के साले इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके 47 वर्षीय जीजा मनोज आगरा में परचून की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। रविवार सुबह वह बिना बताए घर से कहीं चले गए। उन्होंने पूरा दिन मनोज को फोन किया, परंतु फोन नहीं उठा। शाम को करीब साढ़े चार बजे मनोज ने फोन पर मैसेज किया कि उनके बच्चों का ध्यान रखना। देर रात को उन्हें जीजा मनोज द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली तो वे पलवल पहुंचे। उनके जीजा ने एक होटल में कमरा लिया था, जहां रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें