कैप्शन: 5- हथीन में शोभायात्रा में जाने के लिए मन्दिर में एकत्रित लोग: संवाद
कैप्शन: 6- पुलिस द्वारा हिरासत लेने के बाद हथीन से बस में पुलिस लाइन पलवल ले जाते हुए हिंदु संगठनों के लोगों को: संवाद
कैप्शन: 7- हथीन से लाए गए हिंदू संगठनों के लोग पुलिस लाइन में हिरासत में बैठे हुए: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सोमवार को नूंह में आयोजित की गई ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा में जाने के लिए तैयार 95 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को बसों में भरकर पुलिस लाइन पलवल ले गए। हिरासत में लिए गए लोग नूंह जाने के लिए शहर के साहब जी मन्दिर पर एकत्रित हुए थे। लोगों का नेतृत्व श्रीराम सेना के प्रधान अनिल कौशिक कर रह थे। उन्होंने एकत्रित हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शोभा यात्रा में जाने वालों को रोक कर हिन्दू हितों के साथ कुठाराघात कर रही है।
उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जिस सरकार को बनाने में उनका योगदान रहा है। उसी सरकार ने हिंदुओं की भावनाओं को दबाने का काम किया है। कौशिक कांग्रेस के ऊपर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नूंह जिले के तीनों विधायक धर्म विशेष के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम असंवैधानिक है। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपप्रधान नवीन राजपूत ने कहा कि धार्मिक यात्रा में जाने वाले लोगों को रोकना तानाशाही कदम है। इस अवसर पर हरकेश यादव, सुमित बाल्मीकि मौजूद रहे। इससे पूर्व डीएसपी हथीन सुरेश कुमार भड़ाना ने लोगों को समझाया कि नूंह एवं पलवल जिलों में निषेधाज्ञा लागू है। पांच आदमियों से अधिक का एकत्रित होने कानून का उल्लंघन है। एकत्रित हुए लोग इसके बावजूद नहीं माने तो हरियाणा पुलिस की बसें बुलाई गईं और सभी 95 लोगों को हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों को पलवल की जिला पुलिस लाइन में रखा गया है।