फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुफ्त मिलेगा सीवर वाटर कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहरवासियों को सीवर व्यवस्था से जुड़ने के लिए मुफ्त सीवर वाटर कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग के एसडीओ वली मोहम्मद ने बताया कि सरकार की योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं से कनेक्शन के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपने घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए विभाग से संपर्क करने की अपील की। एसडीओ ने कहा कि सीवर कनेक्शन से गंदे पानी की निकासी व्यवस्थित होगी तथा गलियों में जलभराव और गंदगी की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। कनेक्शन संबंधी जानकारी के लिए विभाग के स्थानीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें