संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 9 अक्टूबर को जिला मुख्यालय नूंह में जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक में अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए। रोजगार मेले की अध्यक्षता युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम करेंगे। इसमें आईटीआई, तकनीकी एवं उच्चतर शिक्षा प्राप्त युवाओं के साथ रोजगार की तलाश कर रहे अन्य शिक्षित युवा भी भाग ले सकेंगे। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्यता के आधार पर चयन करेंगी। चयनित युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट फोटो साथ लाएं।