फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रेलवे रोड मोबाइल मार्केट में सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी से गुजरने को लोग मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदबू और गंदगी से दुकानदार परेशान, राहगीर और ग्राहक आने से बच रहे
विज्ञापन

एक साल से बनी हुई है समस्य, संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। शहर के रेलवे रोड स्थित मोबाइल मार्केट में सीवर ओवरफ्लो और जाम नालियों की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से पूरे बाजार में बदबू और गंदगी फैली हुई है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या पिछले एक साल से लगातार बनी हुई है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। आरोप है कि अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं, जबकि बाजार की स्थिति दिन-प्रतिदिन और बदतर होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीवर का गंदा पानी सड़क पर भरा रहने से मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दुकानदारों को व्यापार में भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सीवर लाइन की सफाई कर जाम पड़ी नालियों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें