फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सात खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जीएमएसएसएसएस होडल योग नर्सरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन 16 से 18 सितंबर को रेवाड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में मनीष ने प्रथम तथा खुशी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में भव्य दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में विशाखा और वर्षा ने रिदमिक पेयर स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में राधिका रानी ने आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 में राधिका ने रिदमिक पेयर स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें