संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल की ओर से 26वीं पैदल कांवड़ यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। संस्था के सदस्य गौमुख-गंगोत्री धाम और हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालुओं को जागरूक कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष एवं ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से जल बचाने, पौधे लगाने, नशे से दूर रहने और तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ तीर्थ अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।