संसदीय सचिव सीमा त्रिखा का अभिवादन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने जिले के पेलक, खेड़ला, रतिपुर, फिरोजपुर राजपूत, औरंगाबाद, सेवली तथा बंचारी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में बन रहे ग्राम सचिवालयों व खेल परिसरों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने गांव पेलक के ग्राम सचिवालय का जायजा लिया। जहां जिला पार्षद बिंदु ढकोलिया से विकास कार्यों बारे चर्चा भी की। पेलक गांव के सरपंच भगवत शर्मा, फिरोजपुर राजपूत गांव के सरपंच उदय सिंह, औरंगाबाद गांव के सरपंच हरदीप सिंह तथा सेवली गांव के सरपंच ने भी सीमा त्रिखा का स्वागत किया तथा समस्याओं से अवगत कराया।
दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल का उद्देश्य है कि गांवों का तेजी से विकास हो। त्रिखा ने गांव गोपीखेड़ा में एचसीएस परीक्षा उत्तीर्ण गजेंद्र सिंह को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला
परिषद उपप्रधान संतराम, कर्नल राजेंद्र रावत, जय सिंह चौहान, भाजपा नेत्री नरेश शर्मा, मूर्ति शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा मौजूद थे।