गणपति विसर्जन के मौके निकली शोभायात्रा व नाचते-झूमते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीगणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में यहां की महाराजा अग्रसेन वाटिका में आयोजित नौ दिवसीय गणेशोत्सव कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जागरण, भजन संध्या व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने गणपति को विदाई दी तथा गुरवाड़ी गांव के पास यमुना नदी में उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया।
मंगलवार की सुबह सराय पुख्ता स्थित महाराजा अग्रसेन वाटिका में सनातन धर्म मंदिर के पुरोहित यशपाल शास्त्री ने गणपति पूजन व आरती कराई। उसके बाद गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न बाजारों से निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से शहर गूंज उठा। इस अवसर पर प्रदीप मंगला, प्रवीन गर्ग, रमेश सालुखे, भीमराव निकम, नारायण घेवारी, सचिन चव्हाण व शहाजी शिंदे आदि भी मौजूद थे।