फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिले के अगवानपुर गांव में ब्लाइंड हत्या के मामले में सीआईए होडल ने दूसरे मुख्य आरोपी राजा बाबू को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के 500 रुपये भी बरामद किए हैं।

सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बीते 7 अप्रैल 2026 को पन्ना विहार कॉलोनी, अगवानपुर गांव के पास एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिला था। शरीर पर तेजधार हथियार और गंभीर चोटों के निशान मिलने पर थाना कैंप में हत्या का मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की गई। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट के आधार पर मृतक की पहचान नजफगढ़ निवासी रूपसिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी सुजीत उर्फ साधु और राजा बाबू उर्फ करण ने गांजा लाने के लिए दिए गए 60 हजार रुपये के विवाद में 6 अप्रैल को तुगलकाबाद में रूपसिंह पर बीयर की बोतल और चाकू से हमला किया। इसके बाद उसे स्कूटी पर पलवल लाकर अगवानपुर में फेंक दिया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और कांच के टुकड़े बरामद कर चुकी है। अब दूसरे आरोपी राजा बाबू को भी रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें