जिले के स्काउट्स एंड गाइड्स ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व, मिल रही बधाई
होडल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में आयोजित 100 ईयर रेंजरिंग सेलिब्रेशन प्रिपरेशन कार्यक्रम में पलवल जिले की टीम द्वारा हरियाणा का नेतृत्व किए जाने पर टीम को बधाइयां दी जा रही हैं। जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के मार्गदर्शन व स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एलएस वर्मा व रोमा सपरा के निर्देशन में पलवल जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलवाना की किशोरी, मगन, आरती, सपना, हेमलता, संतोष, बबीता, मिथिलेश, अंजली, कीर्ति आदि छात्राओं ने डीओसी गाइड विरजन रानी व गाइड कैप्टन गीता देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लेकर हरियाणा राज्य का नेतृत्व किया। छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई, जिसकी असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र शर्मा रूबी व अन्य पदाधिकारियों ने भी सराहना की। सौरोत ने बताया कि 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की छात्राओं को संस्था में रेंजर के रूप में जाना जाता है। रेंजर विंग के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग, प्रधानाचार्य विजयपाल, जिला प्रशिक्षक हरीश कुमार, रोहतास, प्रभु दयाल, विष्णु गौड, जिला सलाहकार भगवान सिंह, बृजेश शर्मा, फतेह राम शर्मा, धीरज जटवानी, मोनू कालडा ने बधाई दी।