फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेनी वाली छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
होडल में सम्मानित छात्राएं। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में पुन्हाना चौक स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरण गोपाल सौरोत मुख्य अतिथि, ज्ञानचंद सौरोत एवं नरेंद्र गुप्ता विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. चरण गोपाल ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को जर्सी वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है। खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने की, जबकि संचालन संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें