होडल। पुराने जीटी रोड स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में मंगलवार को लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध में ज्योति, वाद-विवाद में प्रीति एवं संध्या, कविता पाठ में काजल, सोनम, मोनिका और पेंटिंग प्रतियोगिता में ईशा प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं, स्लोगन में स्नेहा, कविता पाठ में चंचल, भाषण में काजल और पीपीटी प्रतियोगिता में चंदन सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रभु दयाल, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा, विजयपाल, देवेंद्र सिंह, कुसुम, राकेश कुमार, वीर सिंह, रीना, राहुल, गंगाराम, रामकुमार आदि मौजूद रहे।