फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर एक जून से 

Sat, 21 May 2016 04:18 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाला ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर पलवल के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कदम है। 

एक से 30 जून तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर में पलवल से विज्ञान संकाय के 100 विद्यार्थियों को आई.आई.टी. से उर्त्तीण विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।  शिविर इंजीनियरिंग व मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अति उपयोगी होगा।
विज्ञापन



लघु सचिवालय में  विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों व संचालकों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर में विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाया जाएगा।  जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर के लिए 25 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए मात्र 100 रूपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है। इच्छुक संस्थाएं अपने विद्यार्थियों व इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कमेटी चौक, पुराना जी.टी.रोड़ स्थित बाल भवन में जिला बाल कल्याण अधिकारी, कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें