फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसीआर में दर्ज होगा स्कूलों का निरीक्षण, साल में तीन बार जाना होगा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा में सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने क्लास-I और क्लास-II अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में स्कूलों के निरीक्षण और दौरों का विवरण दर्ज करने के लिए विशेष कॉलम जोड़ने के निर्देश दिए हैं।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त अखिल पिलानी ने नूंह जिले के अधिकारियों को गोद लिए गए स्कूलों का साल में कम से कम तीन बार दौरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों के उपयोग की समीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन

निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट के साथ संलग्न करनी होगी। निरीक्षण में मिली कमियों और सुधार संबंधी सुझावों को भी दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के साथ अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें