पलवल। देवेन्द्र वशिष्ट निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल पुत्र विशाल वशिष्ट के साथ सोहना से घर लौट रहे थे। इस दौरान विशाल बाइक से आगे चल रहा था और पिता देवेंद्र कार में सवार थे। जैसे ही वह एसएनडी स्कूल के पास पहुंचे तो पलवल की ओर से एक पीले रंग की स्कूल बस बड़ी तेज रफ्तार से आती हुई नजर आई और विशाल की बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद देवेन्द्र ने राहगीरों की मदद से घायल बेटे को तुरंत निजी अस्पताल पलवल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार, हथीन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद संवाद