फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 50 मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गदपुरी टोल और क्यूब रूट फाउंडेशन के तत्वाधान में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। फरीदाबाद और पलवल जिले के 30 राजकीय स्कूलों के 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रति विद्यार्थी दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ उपस्थित रहे। उनके साथ क्यूब रूट फाउंडेशन के अधिकारी अशोक अग्रवाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक धीरज, एसपीवी प्रोजेक्ट हेड अविनाश त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें