हथीन। आईटीआई हथीन में बृहस्पतिवार को रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे हथीन आईटीआई के लगभग 250 के छात्रों ने लोक निर्माण विश्राम गृह हथीन से लेकर सहरावत डिग्री कॉलेज तक दौड में भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ करने के लिए हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईटीआई के स्टाफ सदस्य अजीत सहरावत, राजवीर सहायक, राकेश कुमार सहित कई लोग शामिल हुए। संवाद