फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पराली जलाने पर सैटेलाइट से रखी जा रही है निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट के माध्यम से सीधी निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अपने खेत में पराली जलाता है, तो इसकी सूचना तुरंत सैटेलाइट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने और आगजनी की घटनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी तथा कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी गांवों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा, सभी खंड स्तरों पर भी अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं, जिनमें कृषि विभाग, पुलिस और पंचायत विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इन टीमों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी के साथ-साथ किसानों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


पराली जलाने की सूचना डायल 112 पर दें

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं पराली में आगजनी की घटना दिखाई देती है तो इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उच्चतम न्यायालय और एनजीटी के निर्देशों के अनुसार, यदि किसी थाना क्षेत्र में पराली जलाने की घटना पाई जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, सभी शिक्षक विद्यालयों में प्रातःकालीन प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को धान के अवशेष जलाने से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पराली न जलाएं और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें