फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हवाई फायर कर सरपंच को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई फायर कर सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव मिल्क गन्नीकी में पंचायत चुनाव की रंजिश में सरपंच को हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पहले भी कई बार उनके साथ वारदात हो चुकी है। चांदहट थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर पांच नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार गांव मिल्क गन्नीकी निवासी नरेंद्र कुमार एडवोकेट ने दी शिकायत में कहा है कि नवंबर माह में हुए चुनाव में उसने सरपंच पद पर चुनाव लड़ा था। सामने चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के भतीजे अपराधी किस्म के हैं। चुनाव के एक दिन पहले 24 नवंबर की रात को साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके ताऊ नवरत्न से शिकायत करने पर आरोपी ने माफी मांग ली। चुनाव में उनकी जीत हुई तो आरोपी 15 दिन तक उन्हें गाली देते रहे और जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिसका पंचायत में फैसला हो गया। बीती 20 फरवरी को वह घर पर परिवार के साथ खाना खा रहा था, तभी साहिल, सुमित, सचिन अमित व गांव चिरवाड़ी निवासी आदेश के साथ 6-7 साथ लड़के आए और उन्हें गालियां देने गए। आरोपियों ने चौक में हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें