फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरफराज का सब-इंस्पेक्टर के रूप में चयन

Tue, 21 Oct 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर निवासी सरफराज अहमद पुत्र मोहम्मद उस्मान का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से मेवात क्षेत्र में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर सरफराज को जमकर बधाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सरफराज ने 23 सितंबर 2025 को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम दिवाली के दिन घोषित हुआ। इस परीक्षा में सरफराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन हासिल किया। सरफराज ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल, करनाल से पूरी की और जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। सरफराज अगले महीने से अपनी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद रवाना होंगे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें