फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कर्जा वसूलने के लिए दोस्त संग मिलकर की थी सराफ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
04पीएएलपी3- पुलिस की गिरफ्त में सराफ वेदप्रकाश का हत्यारोपी रविंद्र। - संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, साफी से गला दबाकर मार दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हसनपुर बाजार में 24 अगस्त को हुए सराफ वेदप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। वेदप्रकाश की हत्या गांव के ही दो युवकों ने कर्जा वसूलने के लिए की थी। आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर वेदप्रकाश को बेहोश किया और साफी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सराफ मुख्य हत्यारोपी धीरज के कर्जे की रकम को नहीं लौटा रहा था, जिसके चलते आरोपियों ने सराफ की हत्या कर दुकान में रखे गहने व नकदी लूट ली। आरोपियों ने साफी का फंदा बना तिजोरी से टांग दिया और दुकान का ताला लगा सराफ की बाइक व मोबाइल फोन को भी साथ ले गए। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सराफ की बाइक बरामद कर ली है। एक दिन की रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप मोर ने बताया कि गांव लीखी निवासी ललित कुमार ने 24 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि हसनपुर बाजार में जटौली रोड पर उसके पिता वेदप्रकाश सराफ की दुकान करते थे। डीएसपी मोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि सराफ वेदप्रकाश ने गांव के ही धीरज से रुपये उधार लिए हुए थे। वह धीरज के रुपयों को लौटा नहीं रहा था। धीरज ने कर्जा वसूलने के लिए अपने दोस्त गांव के ही रविंद्र के साथ मिलकर वेदप्रकाश की हत्या की योजना बनाई। दोनों सराफ की दुकान पर पहुंचे और जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर वेदप्रकाश को पिला दिया। बेहोश होने पर साफी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्यारोपी धीरज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें