नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में श्री वैश्य अग्रवाल विवाह समिति पलवल हुए सामूहिक विवाह समारोह में 31 जोड़ें विवाह बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देकर सुखद जीवन की कामना की। नवविवाहित जोड़ों को समिति व सामाजिक लोगों द्वारा घरेलू उपयोग का सामान भी दहेज में दिया गया।
सभी जोडो का एक ही मंच पर जहां जयमाला का मनमोहक कार्यक्रम किया गया तो मंच पर मौजूद अतिथियों तथा कार्यक्रम मे शामिल लोगों ने नव युगलो पर फुलो की बारिश की। सभी जोडो का अलग-अलग वेदियों पर अलग-अलग पंड़ितो ने फेरा रस्म अदा कराई। कार्यक्रम का संचालन समिति के संस्थापक एवं संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता व संजीव मंगला एडवोकेट ने किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एसपी मित्तल ने की।
कार्यक्रम में जी न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी अशोक कुमार मित्तल, दिल्ली के आप विधायक महेंद्र गोयल व हरियाणा के सीएम के राजनैतिक सलाहकार दीपक मंगला ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।