फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
37 दिन बाद काम पर लौटे नगर पालिका सफाई और अग्निशमन कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में 37 दिन से चल रही नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम खत्म हो गई। हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार से नगर पालिका के सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर में जगह-जगह जमा कूड़े और गंदगी को हटाने के लिए कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनका प्रयास शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द पहले जैसी स्थिति में लाने का है। इसके लिए प्रमुख स्थानों के साथ-साथ उन क्षेत्रों में भी सफाई की जाएगी, जहां हड़ताल के दौरान नियमित सफाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शनिवार को अपने कार्यालय पहुंचे और काम संभाला। अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान किशोर ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताई है। इसके चलते हड़ताल समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता और 7500 रुपये वर्दी भत्ता देने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें