फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के गांव बीवां में शनिवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। उसकी पहचान मुबारक(30), पुत्र रमजान, निवासी बीवां के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार, मुबारक ट्रक चालक था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर रात वह उजीना स्थित एक होटल पर अपना ट्रक खड़ा करने के बाद घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार तड़के ग्रामीणों ने गांव से बाहर एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारक चार बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की है या हत्या के बाद उसे पेड़ पर लटका दिया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें