फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल बस स्टैंड पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन शुरू, महिलाओं को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन, बोले–महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। बस स्टैंड परिसर में शनिवार को एक नई पहल की गई, जहां महिला यात्रियों और छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसका शुभारंभ प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खुद पांच रुपये डालकर किया। यह मशीन आदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला और मनोज रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरव गौतम ने कहा कि यह पहल महिला स्वच्छता और सम्मान से जुड़ी एक अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर जैसे कार्यक्रम और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाएं इसी दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने आदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट की सामाजिक जिम्मेदारी को सराहा, जो इससे पहले भी स्कूलों में वेंडिंग मशीन लगाने, रक्तदान शिविर और दिव्यांगों को उपकरण बांटने जैसे कार्यों में सक्रिय रहा है। कार्यक्रम में रोडवेज स्टाफ और ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें