फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छह साल तक दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर नाबालिग अवस्था से लेकर छह वर्षों तक बलात्कार करने, ब्लैकमेल करने, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता अब 19 वर्ष की हो चुकी है और उसने थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में जब वह नाबालिग थी, तभी आरोपी अरबाज ने उसे धमकाकर दुष्कर्म करना शुरू किया। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के माध्यम से उसे लगातार ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी देता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसे आरोपी ने जबरन गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता ने आरोपी के अत्याचारों का विरोध किया और इस बारे में परिजनों को बताया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी और फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिजनों ने जब इस मामले में हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायर कर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, एक्सटॉर्शन, छेड़छाड़, गर्भपात, और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें