होडल स्थित पेट्रोल पंप पर सैंपल लेते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Palwal
पलवल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 10 पेट्रोल पंपों के स्टॉक और माप की जांच की गई। साथ ही डीजल और पेट्रोल के सैंपल लिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पेट्रोल पंपों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिला उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार, पलवल और होडल में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 पेट्रोल पंपों के स्टॉक, माप की जांच कर डीजल और पेट्रोल सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि इन सभी सैंपलों को जांच के लिए नोएडा स्थित लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।