होडल। आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सोमवार 2 फरवरी को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला स्तर पर पर होडल लघु सचिवालय में आयोजित होगा। शिविर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ संबंधित समस्याएं सुनने के बाद समाधान करेंगे। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों, मांगों व सुझावों को सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इन शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। संवाद