संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। मौके पर सितंबर-अक्तूबर अपराध नियंत्रण और जनहित के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे और मामलों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए ईमानदारी से ड्यूटी करने को कहा।
एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी थानों और चौकियों में लंबित शिकायतों व मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। लंबित कार्यों का आंकड़ा 15 प्रतिशत से कम रखने और प्रत्येक सोमवार को इसकी निगरानी करने को कहा। न्यायालय से संबंधित चालान, अंडरट्रायल और जमानत आवेदनों की प्रक्रिया भी निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
रात में गश्त बढ़ाएं, खतरनाक ड्राइविंग पर रखें नजर
एसपी ने कहा कि रात्रि गश्त और चेकिंग प्रभावी बनाई जाए। क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। झगड़े या कानून व्यवस्था बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। किसी कर्मचारी की लापरवाही से छोटी घटना के गंभीर रूप लेने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों, हुड़दंगबाजी, नशे में वाहन चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
गुमशुदा 28 लोगों को परिवार से मिलाने पर सम्मान
सम्मानित होने वालों में एएनसी स्टाफ और क्यूआरटी टीम के 14 पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं, सितंबर और अक्तूबर में अब तक 28 गुमशुदा लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए मिसिंग सेल प्रभारी एएसआई राकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी ईमानदारी, साहस और निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाएं और बेहतर कार्य करने वालों से प्रेरणा लें। इस दौरान डीएसपी रतनदीप सिंह बाली, डीएसपी सुरेश भड़ाना सहित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।